Daily Horoscope
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. Moon

चंद्रमा कमजोर है तो इन 20 उपायों को आजमाएं, मनचाही सफलता पाएं

चंद्रमा कमजोर
चंद्रमा के स्वामी भगवान शिव हैं, इसलिए शिव की पूजा की जाए तो हर विपरीत स्थितियां सुधर सकती हैं। सोमवार का व्रत करना, पूर्णिमा का व्रत करना, शंकर जी को दूध से स्नान कराना और सोमवार को सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। इसके अलावा लाल किताब में वर्णित हैं कुछ आसान से उपाय... किसी जानकार से पूछकर जरूर आजमाएं.... 
 
1: वट वृक्ष की जड़ में पानी डालें
 
2: चारपाई के चारों पायों  पर चांदी की कीले लगाएं 
 
3: शरीर पर चांदी धारण करें
 
4: व्यक्ति को देर रात्रि तक नहीं जागना चाहिए। रात्रि के समय घूमने-फिरने तथा यात्रा से बचना चाहिए।
 
5: पूर्णिमा के दिन शिव जी को खीर का भोग लगाएं 
 
6: मकान की नीव में चांदी दबाएं
 
7: माता का आशीर्वाद लें
 
8: चांदी का कड़ा धारण करें
9 : पानी,दूध, चावल का दान करें
 
10: चांदी, चावल व दूध का कारोबार न करें
 
11:  माता से चांदी लेकर अपने पास रखें
 
12: घर में किसी भी स्थान पर पानी का जमाव न होने पाए
 
13 : ब्रह्मचर्य का पालन करें
 
14: बेईमानी और लालच ना करें, झूठ बोलने से परहेज करें
 
15: 11 सोमवार नियमित रूप से 9 कन्याओं को खीर का प्रसाद दें
 
16:  सोमवार को सफेद कपड़े में चावल, मिश्री बांधकर बहते पानी में प्रवाहित करें
 
17: श्मशान में पानी की टंकी या हैण्डपम्प लगवाएं
 
18:  चांदी का चोकोर टुकडा अपने पास रखें
 
19:  रात के समय दूध ना पीयें
 
ये भी पढ़ें
श्री सांवलिया सेठ मंदिर की सुंदर कथा