शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 4 July Muhurat

4 जुलाई 2019 के शुभ मुहूर्त

4 जुलाई 2019 के शुभ मुहूर्त। 4 July Shubh Muhurat - 4 July Muhurat
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।
 
ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत- 2076, हिजरी सन्- 1440, अयन- दक्षिणायन, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- वर्षा, तिथि- द्वितीया, दिवस नक्षत्र- पुष्य।
 
शुभ योग- सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग। 
 
दिशाशूल- दक्षिण, आग्नेय कोण। 
 
शुभ समय- प्रात:- 6.00 से 7.30 एवं 10.30 से 3.00 तक, सायं- 4.30 से 6.00 तक।
 
सुझाव- आज का दिन बहुत शुभ है अत: प्रात: स्नान कर उत्तर दिशा की ओर मुंह करके गणेशजी एवं ऋद्धि- सिद्धि माता का ध्यान करें। 
 
गणेशजी को गुड़ या गुड़ के मिष्ठान्न का भोग लगाएं एवं कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करें।
 
ये भी पढ़ें
4 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन