शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Horoscope 3 July 2019

3 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

3 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय। Daily Horoscope - Horoscope 3 July 2019
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल

मेष राशि :

आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका वर्चस्व बना रहेगा, परंतु तानाशाहीपूर्ण रवैया न रखें। इससे आपकी प्रतिष्ठा कम होगी। जीवनसाथी से संबंध सुमधुर बने रहेंगे। स्थायी संपत्ति प्राप्त होने के योग बनते हैं। जोड़ों में दर्द हो सकता है।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
वृषभ राशि :

आज का राशिफल- आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। अनावश्यक तनाव हो सकता है। अपने आपको कार्य में व्यस्त रखें, स्वस्थ रहेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
मिथुन राशि :

आज का राशिफल- आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा, परंतु मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य होने पर भी मन में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भाग्य साथ देगा, शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ गजवक्त्राय नम:।'
 
कर्क राशि :

आज का राशिफल- मन में आत्मविश्वास रहेगा, परंतु आत्मविश्वास स्थिर नहीं रहेगा। मन के अनुसार कार्य नहीं होने से मन अशांत रहेगा। कानूनी मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पैरों के निचले हिस्से में तकलीफ रह सकती है। जीवनसाथी के विचारों से सामंजस्य बनाए रखें। पिता की सलाह से कठिन मामले सुलझेंगे।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ चन्द्रमसे नम:।'
 
सिंह राशि :

आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के शिक्षा की समस्याएं हल होंगी। पारिवारिक जीवन में उत्साह बना रहेगा। व्यापार में कुछ नई वृद्धि होने के योग बनते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नम:।'
 
कन्या राशि :

आज का राशिफल- धन का आगमन होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्थायी संपत्ति, जमीन व मकान प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। व्यापार में भी सफलता प्राप्त होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
तुला राशि :
 
आज का राशिफल- आज का दिन बहुत शुभ है। अच्छे परिणाम प्राप्त होने से मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान के द्वारा किसी वस्तु की मांग को पूर्ण करेंगे। यात्रा से व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गर्म वस्तु से त्वचा जल सकती है।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ महामृत्युंजयाय नम:।'
 
वृश्चिक राशि :

आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। साझेदारी के कार्यों में भी विवाद हो सकता है। किसी को कर्ज न दें, नहीं तो धन वापस आने में भी रुकावट आएगी। स्थायी संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। नई प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बन सकते हैं। कानूनी मामलों में भी रुकावट आएगी।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ हं हनुमते नम:।'
 
धनु राशि :
 
आज का राशिफल- आपका दिन शुभ है। सुख-सुविधाओं में खर्च होने के योग हैं। पहले की खरीदी हुई प्रॉपर्टी से भी लाभ मिलेगा। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ भी प्राप्त होगा।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
मकर राशि :
 
आज का राशिफल- गुप्त शत्रुओं से परेशानी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं द्वारा आपका प्रभाव कम करने की कोशिश की जाएगी। सिर एवं मुख संबंधी रोग बढ़ सकते हैं। धन का अपव्यय होगा। पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
कुंभ राशि :
 
आज का राशिफल- आज मन प्रसन्न रहेगा। दिमाग सक्रिय रहेगा। सही निर्णय कर पाएंगे। धर्म के कार्य में धन खर्च करने से प्रसन्नता रहेगी। संतान के साथ हर्षोल्लासपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूरे मन से करेंगे जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी आय बढ़ाने के लिए दिमाग में नए सकारात्मक विचार भी आएंगे।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ नम: शिवाय।
 
मीन राशि :
 
आज का राशिफल- आज मन थोड़ा अशांत रहेगा। मन में अनावश्यक भय रहेगा। माता की सेवा करें व प्रेम से बोलें। घर में माता के आशीर्वाद एवं स्नेह से मन में शांति मिलेगी। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यात्रा हो सकती है।
 
उपाय मंत्र- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
 
ये भी पढ़ें
4 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ जी की यात्रा, इस दिन जपें अपनी राशि का खास मंत्र