1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 27 August Muhurat

27 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त। Muhurat 27 August

27 August Muhurat
* मंगलवार, 27 अगस्त 2019 के शुभ मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019। अयन- दक्षिणायन, मास- भाद्रपद, पक्ष- कृष्ण, संवत्सर का नाम- परिधावी, ऋतु- शरद, वार- मंगलवार, तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी, नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पुनर्वसु, योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्धि, करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव, लग्न (सूर्योदयकालीन)- सिंह।
 
शुभ समय- 10.46 से 1.55, 3.30 5.05 तक।
 
राहु काल- दोप. 3.00 से 4.30 बजे तक।
 
दिशाशूल- उत्तर।
 
योगिनी वास- नैऋत्य।
 
गुरु तारा- उदित।
 
शुक्र तारा- अस्त।
 
चंद्र स्थिति- कर्क।
 
व्रत/ मुहूर्त- गौवत्स (बछ बारस) पूजा।
 
यात्रा शकुन- दलिये का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
 
आज का मंत्र- 'ॐ अं अंगारकाय नम:'।
 
आज का उपाय- रक्त चंदन मिश्रित जल से स्नान करें।
 
आज जन्म लिए जातक का नामाक्षर- के, हो, ह, ही।
 
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : [email protected]
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
अगला लेख
Paryushan Parv 2019 : श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व शुरू