बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. जैन धर्म
  4. Paryushan Parv 2019
Written By

Paryushan Parv 2019 : श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व शुरू

Paryushan Parv 2019 : श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व शुरू। Paryushan Festival 2019 - Paryushan Parv 2019
26 अगस्त 2019, सोमवार से श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व शुरू हो गए है, जो कि 2 सितंबर तक मनाए जाएंगे। इस दौरान सुबह पूजा-पक्षाल, व्याख्यान होगा तथा शाम को प्रतिक्रमण और रात्रि में प्रभु भक्ति एवं भगवान की आंगी रचाई जाएगी। जैनियों की श्वेतांबर शाखा के अनुयायी अगले 8 दिनों तक यह पर्व मनाएंगे। इसलिए इस शाखा के अनुयायी पर्युषण पर्व को आष्टाहिक पर्व के रूप में भी मनाते हैं। 
 
इन 8 दिनों के पर्युषण पर्व के दौरान सभी श्रद्धालु धर्म ग्रंथों का पाठ करेंगे, प्रवचन सुनेंगे तथा व्रत रखकर दान भी देंगे। 30 अगस्त को महावीर स्वामी जन्मकल्याणक पर्व मनाया जाएगा। पर्व की समाप्ति 2 सितंबर को होगी।

इस अवसर पर संवत्सरी प्रतिक्रमण होगा एवं 3 सितंबर को तपस्वियों का पारणा, तत्पश्चात जुलूस होगा तथा स्वामिवात्सल्य होगा। उपवास से पुण्य लाभ के लिए व्रतधारी मंदिरों में दान की राशि भी देंगे। वहीं दिगंबर समाज के अनुयायी 3 सितंबर से पर्युषण पर्व मनाएंगे। 
ये भी पढ़ें
बछ बारस/गोवत्स द्वादशी 27 अगस्त को, पुत्र की लंबी उम्र के लिए यह व्रत है शुभ, पढ़ें महत्व