सम्बंधित जानकारी
- जानिए कौन सा ग्रह शरीर के किस हिस्से को प्रभावित करता है?
- 5 जनवरी को साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण, न करें ये कार्य वरना पड़ सकता है पछताना
- जानना है अपनी गर्लफ्रेंड, मंगेतर या पत्नी का स्वभाव, तो यहां पढ़ें राशि अनुसार
- शनि की पूजा में रखें यह 6 अत्यंत जरूरी सावधानियां, वरना... हो सकता है बड़ा नुकसान
- इस साल आ रही है 3 शनिश्चरी अमावस्या, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर
कुंडली के कमजोर ग्रहों की ओर इशारा करती है खाने में आपकी पसंद-नापसंद
बहुत से लोगों को ज्योतिष की समुचित जानकारी नहीं होती और वे यह जान ही नहीं पाते कि उनका कौन-सा ग्रह कमजोर है। लेकिन यदि अपनी छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दिया जाए तो हम सहज ही यह पता कर सकते हैं कि हमारी कुंडली का कौन-सा ग्रह कमजोर है, जैसे आप अपनी पसंद के खाने से जान सकते हैं कि आपका कौन सा ग्रह कमजोर है, जैसे-
* जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, ऐसे लोग नमकीन भोजन के शौकीन होते हैं। इन्हें तेज नमक खाना पसंद होता है।
* चंद्रमा और शुक्र दोनों का रंग सफेद है। जिनकी जन्मपत्री में चंद्र या शुक्र कमजोर होता है, वे दूध, दही, चावल, मिश्री एवं आइसक्रीम के दीवाने होते हैं।
* कमजोर मंगल वाले व्यक्ति की पसंद मसूर की दाल, शहद एवं लाल मिर्च होती है। इन्हें मीठा भी काफी पसंद होता है।
* जिनका बुध कमजोर होता है उन्हें मूंग की दाल, साग और मटर रुचिकर लगता है।
* लाल किताब के अनुसार जिस व्यक्ति का गुरु कमजोर होता है उसे पीली चीजें अधिक पसंद आती हैं। ऐसा व्यक्ति चने की दाल, सोनपापड़ी, बेसन के लड्डू एवं हल्दी खाना अधिक पसंद करता है।
* उड़द, तिल, खिचड़ी, सरसों तेल आदि का कारक शनि माना जाता है। कमजोर शनि वाले व्यक्तियों को तैलीय चीजें काफी पसंद आती हैं। शनि की दशा में तैलीय चीजें अधिक मात्रा में खाने से शनि का कुप्रभाव दूर होता है।
