1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Surya Grahan me kya kare kya n kare

5 जनवरी को साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण, न करें ये कार्य वरना पड़ सकता है पछताना

वर्ष 2019
नए साल के पहले सप्ताह में सूर्यग्रहण का योग बन रहा है। यह ग्रहण 5 जनवरी 2018 , शनिवार की आधी रात से शुरू होकर 6 जनवरी, रविवार के मध्य तक होगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से यहां इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा। लेकिन फिर भी आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि ग्रहण के दौरान आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना है।
 
 
आइए जानें क्या करें, क्या न करें :-
 
ग्रहण काल में ये करें -
 
- ईश्वर की आराधना करें।
 
- केवल मंत्रों का जप करें, इससे कई गुना ज्यादा लाभ मिलता है।
 
- ग्रहण के पूर्व व उपरांत स्नान करें।
 
- ग्रहण के उपरांत गरीबों को दान करें।
- पवित्र नदियों और संगमों में स्नान करें।
 
- शुभ एवं नए कार्य की शुरुआत न करें।
 
 
 
ग्रहण काल न करें ये खास कार्य :
- घर से बाहर न निकलें।
 
- मूर्ति स्पर्श व मूर्ति पूजा न करें।
 
- गर्भवती महिलाओं को काटने, बुनने व सिलने का कार्य नहीं करना चाहिए।
 
- शुभ एवं नए कार्य की शुरुआत न करें।
 
- यात्रा का परिहार करें।
 
- भोजन, मनोरंजन और शयन न करें।