1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Surya ka kumbh rashi me gochar

सूर्य का कुंभ राशि में प्रवेश, 5 राशियों के खुल रहे हैं भाग्य

Sun entry into Aquarius
13 फरवरी 2023 सोमवार के दिन सूर्य मकर राशि ने निकलकर कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। कुंभ में पहले से विराजमान शनि ग्रह के साथ उनकी युति बनेगी। इस दौरान चंद्र का भी गोचर होगा जिसके चलते त्रिग्रही योग भी बनेंगे। सूर्य के कुंभ राशि में परिवर्तन से 5 राशियों को बहुत फायदा मिलने वाला है और उनके दिन पलटने वाले हैं।
 
1. मेष राशि : सूर्य आपकी राशि के 11वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। यह आपकी मनोकामना पूर्ण करेगा। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा। आपके सामाजिक दायरे में विस्तार होगा। आत्म विश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। यदि अहंकार या घमंड रखेंगे तो नुकसान उठान पड़ सकता है। यात्रा के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
 
2. वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के दशम भाव में गोचर करेंगे। यह आपके लिए शुभ है। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान के साथ ही अधिकार क्षेत्र में भी बढ़ोतरी होगी। नौकरी और करियर में बेहतर स्थिति प्राप्त होगी। व्यापार में विस्तार होगा। हालांकि आपको फालतू खर्चों पर ध्यान देना होगा। परिवार में खुशियां रहेंगी। घर में किसी से वाद विवाद न करें।
 
3. मिथुन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा। मेहनत का फल मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत अच्‍छी रहेगी और मानसिक शांति बनी रहेगी।
 
4. तुला राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में सूर्य का प्रवेश आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। विद्याथियों को कड़ी मेहनत करना होगी। सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में बदलावा की स्थिति आ सकती है। व्यापार में सोच समझकर आगे बढ़ें।
 
5. मकर राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर आर्थिक स्‍थिति को मजबूत करेगा। वाणी पर संयम रखें अन्यथा पारिवार में कलह होगा। खानपान पर ध्यान दें, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्यता बनाकर रखें। व्यापार में लाभ प्राप्त के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी।
अगला लेख
13 फरवरी 2023, सोमवार: आज किन राशियों पर किस्मत होगी मेहरबान, जानें 12 राशियों का हाल