सम्बंधित जानकारी
- देव उठनी एकादशी से शुरू होंगे शादी के मुहूर्त, जानिए कब-कब बजेगी शहनाई
- शादी के मुहूर्त कब से होंगे शुरू, जानिए अब कब बजेगी शहनाई
- Shubh Vivah Muhurat 2022 : वर्ष 2022 में कब हैं विवाह की सबसे शुभ तारीखें, किस योग में करें शादी तो होगी सफल
- जनवरी 2022 में शुभ-विवाह मुहूर्त कब-कब हैं ?
- जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त कौनसे हैं, जानिए
नवंबर और दिसंबर में सिर्फ 8 दिन ही हैं शादियों के सबसे शुभ मुहूर्त, नोट कर लीजिए डेट
देवों के सो जाने के बाद से ही मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं। इस बीच कुछ अबूझ मुहूर्त में या गुरु एवं शुक्र तारे की स्थिति देखकर ही कार्य होते हैं। देव उठनी एकादशी यानी 4 नवंबर के बाद से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए हैं। खास कर विवाह के कार्य प्रारंभ हो गए हैं। जिन लोगों का पहले से रिश्ता तय है वे जानना चाहेंगे कि नवंबर और दिसंबर में कौनसी हैं शुभ दिनांक और शुभ मुहूर्त। विवाह में शुभ योग हो तो विवाह सफल होता है।
नवंबर और दिसंबर 2022 माह के विवाह मुहूर्त | November december vivah muhurat 2022:
1. नवम्बर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 21, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। इसमें भी खासकर 21, 24, 25 और 27 खास है।
2. दिसम्बर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 01, 02, 04, 07, 08, 09, 13, 14 और 15 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। हालांकि खास दिनांक में 2, 7, 8 और 9 तारीख सबसे खास है।
कुल 8 मुहूर्त सबसे शुभ है : अर्थात नवंबर में 21, 24, 25 और 27 के दिन विवाह करना उत्तम है और दिसंबर में 2, 7, 8 और 9 तारीख को विवाह करना उत्तम रहेगा।
