सम्बंधित जानकारी
- Pushya nakshatra 2021 : पुष्य नक्षत्र आज, राशि अनुसार खरीदी वस्तु लाएगी समृद्धि, संपन्नता, धन, आरोग्य और सफलता
- Guru Pushya Nakshatra : आज है मां लक्ष्मी का अत्यंत प्रिय पुष्य नक्षत्र, कर लें ये सरल और शुभ काम
- Guru Pushya Nakshatra Tree: पुष्य नक्षत्र का पेड़ कौन सा है, जो देता है धन के आशीर्वाद
- Guru Pushya Nakshtra : गुरु पुष्य नक्षत्र आज, इस तरह लाएं घर में शुभ वस्तुएं, आइए जानें 12 काम की बातें...
- Guru Pushya Nakshatra : गुरु पुष्य नक्षत्र महासंयोग आज, धन और खुशियों के लिए पढ़ें ये मंत्र और करें 5 सरल काम
आज का पंचांग : बुधवार के दिन बन रहे हैं पुष्य नक्षत्र में शुभ योग, जानिए कब है राहुकाल
Guru Pushya Yoga 2021: मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन बुधवार को पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र पर गुरु, शनि और चंद्र का प्रभाव होता है तो ऐसे में स्वर्ण, लोह (वाहन आदि) और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है। मान्यता अनुसार इस दौरान की गई खरीदारी अक्षय रहेगी। अक्षय अर्थात जिसका कभी क्षय नहीं होता है।
हितायत : बुधवार और शुक्रवार के दिन पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र उत्पातकारी भी माने गए हैं। अत: इस दिन कोई भी शुभ या मंगल कार्य न करें और न ही कोई वस्तु या वाहन खरीदें। पुष्य नक्षत्र कल अर्थात 25 नवंबर शाम तक रहेगा अत: दूसरे दिन गुरु पुष्य रहेगा। परंतु यदि आप बुधवार के शुभ योग में कोई कार्य करना चाहते हैं तो किसी ज्योतिष की सलाह लेकर ही करें। शनि और गुरु पुष्य को सबसे शुभ माना गया है।
पुष्य : पुनर्वसु नक्षत्र के बाद 24 नवंबर शाम को 04:29 से 25 नवंबर शाम 06:49 तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।
शुभ योग : 24 नवंबर को सुबह 07:30 तक शुभ योग उसके बाद उसके बाद शुक्ल योग लगेगा।
राहु काल : 24 नवंबर बुधवार को राहु काल का समय दोपहर 12:08 से दोपहर 01:27 तक रहेगा।
अमृत काल : दोपहर 01:49 से 03:36 तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त : 25 नवंबर 2021 को सुबह 11:46:45 से दोहपर 12:28:57 तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र भी है।
राहुकाल : राहुकाल 25 नवंबर दोपहर 01:27 से दोहपर 02:46:09 तक रहेगा।
नोट : स्थानीय पंचांग के अनुसार समय में थोड़ बहुत परिवर्तन रहता है।
