शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Astro Tips For Own House
Written By

मकान का सुख चाहते हैं, तो जरूर पढ़ें ज्योतिष के 5 उपाय...

घर
जीवन में हर किसी की कामना होती है कि उसके पास स्वयं का घर हो। कई बार इन कामनाओं की पूर्ति जल्दी हो जाती है तो कभी-कभी लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। कुंडली के अनुसार भी किसी के जीवन में इस सुख को देखा जा सकता है। आइए जानें कुंडली के कौन से योग ऐसे हैं जो आपको घर का सुख दे सकते हैं और इन्हें पाने के लिए क्या किया जा सकता है?
 
1 अपना घर खरीदने या बनाने के लिए कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ या मजबूत होनी आवश्यक है। क्योंकि ये दोनों घर या भूमि के कारक माने जाते हैं।
 
2 जिनकी कुंडली में चौथा भाव बली हो उसका घर अवश्य बनेगा। जितने बली ग्रह चौथे भाव पर होंगे जातक को  उतना ही घर का सुख अधिक होगा। लेकिन अगर राहू का प्रभाव चौथे भाव पर हो तो वह अपने घर का सुख नहीं ले सकेगा। हो सकता है घर तो आलिशान हो लेकिन खुद सरकारी मकान में रहे।
 
3 शुक्र जितना अच्छा होगा घर उतना ही आलिशान, भव्य और आकर्षक होगा।
 
4 मंगल अगर नीच का हो साथ ही राहू से पीड़ित हो तो घर सुंदर नहीं होगा और घर में रहकर सुख नहीं मिलेगा। 
 
5 चन्द्र खराब हो तो घर बनाने में परेशानी आती है और मां-बाप का सहयोग नहीं मिलता। 
 
जानिए उपाय - 
  • चांदी का चोकोर टुकड़ा हमेशा अपने पूजा स्थान में रखें।
  • सोना चांदी और तांबा इन तीन धातुओं की अंगूठी अनामिका में पहनें।
  • 11 मंगलवार गरीबों को मिठाई बाटें।
  • राहु  का प्रभाव हो तो घर से कूड़ा करकट बाहर निकालें।
  • खराब इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान घर से बाहर करें और मां दुर्गा या भैरव की आराधना करें।