सम्बंधित जानकारी
- जब गर्गाचार्य ने रखा श्रीकृष्ण का यह नाम तो यशोदा मैया को नहीं आया पसंद
- बांके बिहारी भगवान कृष्ण के 21 परम मित्रों को आप नहीं जानते होंगे, यहां पढ़ें कौन थे कान्हा के बाल सखा
- कृष्ण जन्माष्टमी पर्व : जब यशोदा मैया भी चकित रह गई कान्हा की इस लीला से
- अत्यंत मंगलकारी हैं कान्हा के यह अक्षर मंत्र, पढ़ें 7, 8 और 12 अक्षरों के दिव्य मंत्र
- करना है प्रेम विवाह, परेशान हैं गृहकलह से या फिर चाहते हैं कान्हा जैसा सुंदर वर, पढ़ें यह 3 मंत्र
जन्माष्टमी कविता : अबके मेरे घर भी आना
तरसी यशोदा, सुन सुन कान्हा
अबके मेरे घर भी आना
अंगना सूना आंखें सूनी
इनमें ख्वाब कोई भर जाना
कितना ढूंढू कित कित ढूंढू
किधर छुपे हो मुझे बताना
ममता माखन लिए खड़ी है
आकर इसको अधर लगाना
मेरे कान हैं तरसे लल्ला
तू मुझको अम्मा कह जाना ...
