सम्बंधित जानकारी
- Numerology : जानिए क्या है आपका Lucky Number और कैसे हैं आप
- यदि आपकी कुंडली में इन 5 में से है कोई एक योग तो सफलता आपके कदम चूमेगी
- Venus transit in Sagittarius : 21 नवंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन,हर किसी की राशि पर होगा खास असर
- 4 नवंबर से गुरु का धनु में गोचर, 13 माह तक रहेंगे, 12 राशियों पर डालेंगे असर
- वृश्चिक राशि का सूर्य : किस राशि पर शुभ, किसके लिए अशुभ
क्या रात को दही स्वास्थ्य और किस्मत दोनों के लिए सही नहीं है, पढ़ें और भी बातें
ज्योतिषाचार्य प्रणयन एम. पाठक
अगर आप भी करते हैं अपने जीवन में ये 6 काम, तो निश्चित रूप से होंगे बर्बाद, कभी नहीं आएगी समृद्धि
प्राचीन काल से ही कुछ शास्त्रगत नियम चले आ रहे हैं। हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें कुछ काम करने से निरंतर टोकते हैं लेकिन हम उन्हें अनसुना कर देते हैं जबकि अगर जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां चाहते हैं तो इन 6 बातों से परहेज करें। आइए जानते हैं दैनिक जीवनचर्या के कुछ खास नियम-
1. संध्या यानी शाम के समय सोना, पढ़ना और भोजन करना निषिद्ध है।
2. रात को दही खाना स्वास्थ्य और किस्मत दोनों के लिए सही नहीं रहता है।
3. संध्या समय किया हुआ भोजन रोग उत्पन्न करता है। शाम के समय भोजन व सोने से धन हानि होती है।
4. अमावस्या, सक्रांति, ग्रहण, पूर्णिमा आदि पर्वकाल के दिन पेड़-पौधे आदि को नहीं काटना चाहिए काटने से ब्रह्म हत्या का पाप लगता है।
5. भीगे पैर नहीं सोना चाहिए, भीगे पैर सोने से धन हानि होती है। समृद्धि कभी नहीं आती है।
6. दिन में नहीं सोना चाहिए, दिन में सोने से रोग उत्पन्न होते है सुश्रुत संहिता अनुसार सभी ऋतुओं में दिन में सोना निषिद्ध है पर ग्रीष्म ऋतु में दिन में सोना निषिद्ध नहीं है।
*वेबदुनिया यहां दी किसी भी जानकारी का समर्थन नहीं करता।
