1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. 21 Positive And Divine Name Of Mangal /Mars

मंगलवार के दिन मंगल के 21 शुभ नाम, हर क्षेत्र में देते हैं मंगलमयी परिणाम...

मंगल के 21 नाम
पौराणिक शास्त्रों में मंगल के मंगलकारी और कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन किया गया है। इतना ही नहीं, मंगल के स्वभाव को उजागर करने वाले 21 नामों का भी उल्लेख किया गया है। प्रतिदिन अथवा मंगलवार को विशेष तौर पर इन नामों का उच्चारण करने पर जीवन में मंगलकारी परिणाम मिलते हैं। 
 
अगर आप मांगलिक हैं, तो आपके लिए मंगल के इन 21 नामों का जाप और भी शुभ होगा। जरूर जान लीजिए मंगल के यह शुभ नाम...  
 
मंगल के नाम - 
 
1. मंगल, 
2. भूमिपुत्र, 
3. ऋणहर्ता, 
4. धनप्रदा, 
5. स्थिरासन, 
6. महाकाय, 
7. सर्वकामार्थ साधक, 
8. लोहित, 
9. लोहिताक्ष, 
10. सामगानंकृपाकर, 
11. धरात्मज, 
12. कुंजा, 
13. भूमिजा, 
14. भूमिनंदन, 
15. अंगारक, 
16. भौम, 
17. यम, 
18. सर्वरोगहारक, 
19. वृष्टिकर्ता, 
20. पापहर्ता, 
21. सर्वकामफलदाता।
 
जीवन संघर्ष के दौरान मंगल के ये 21 नाम मनुष्य को साहस तथा हर समस्या से जूझने की ताकत प्रदान करते हैं जिससे मनुष्य के जीवन का चौतरफा विकास होकर मंगलकारी परिणाम मिलते हैं।
अगला लेख
शरद पूर्णिमा : आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज के जन्मदिवस पर विशेष