1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2022
  4. January 2022 Horoscope

जनवरी 2022 : 4 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत, कष्टों का होगा अंत

January 2022 Horoscope
January 2022 Horoscope
2021 जाने वाला है और 2022 आने वाला है। उम्मीदों से भरे नए वर्ष में ग्रह नक्षत्रों की चाल भी बदलेगी। इस बदलती हुई चाल में कुछ राशि वालों के लिए नया वर्ष सामान्य रहेगा, कुछ के लिए कठिन और कुछ ऐसी राशियां रहेगी जिनके कष्ट का होगा अंत और चमक जाएगी किस्मत। आओ जानते हैं ऐसी ही 5 राशियों के बारे में जिनके खुलने वाले हैं भाग्य।
 
मेष राशि : नए साल के जनवारी माह में नौकरी में तरक्की और व्यपार में उन्नती के मार्ग खुलेंगे। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। सभी की सेहत में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। करियर में भी सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। बस अच्‍छे कर्म करते जाएंगे तो भाग्य का साथ भी मिलता जाएगा।
 
वृषभ राशि : पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आत्मविश्‍वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा।
 
सिंह राशि : आपके लिए जनवरी माह खुशियां लेकर आएगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नती के योग है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान सुख मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्‍वास भरपूर रहेगा। हालांकि आपको क्रोध और घमंड से बचना चाहिए।
 
कन्या राशि : आपकी मुश्‍किलों का हल होगा। चिंताएं कम होगी। नौकरी में तरक्की होगी। कारोबार में भी सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत में सुधार होगा। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। 
 
Disclaimer: यह लेख सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
अगला लेख
22 दिसंबर : श्रीगणेश चतुर्थी व्रत के शुभ मुहूर्त, महत्व, मंत्र, कथा, पूजा विधि और आरती