हक के इंतजार में बेटियां...
11 अक्टूबर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
- ऋषि गौतम
FILE |
मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है,
सावन के कुछ भीगे-भीगे दिन रखे हैं,
और मेरे एक खत में लिपटी रात पड़ी है,
वो रात भुला दो, मेरा वो सामान लौटा दो!
मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है, मेरा वो सामान लौटा दो!
गुलजार के लिखे गीत की यह चंद लाइनें बेटियों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मेरे दिमाग में गीत के यह बोल कौंध रहा है और सवाल उठ रहा कि आखिर कब तक बेटियां अपनों से ही अपने हक और अधिकारों के लिए जूझती रहेंगी। क्योंकि 21वीं सदी में भी हमने ही बिटियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा है।
अब भी वह हमसे अपने हक के लिए लड़ रही हैं। चांद तक पहुंच चुकी दुनिया में, बालिकाओं की खिलखिलाहट आज भी उपेक्षित है। अपनी खिलखिलाहट से सभी को खुशी देने वाली लड़कियां आज भी खुद अपनी ही खुशी से महरूम हैं। आज भी वह उपेक्षा और अभावों का सामना कर रही हैं।

