बदल गया जीने का रंग-ढंग
ND
परंपरा और आधुनिकता के साथ तालमेल बैठाते हुए ये कामकाजी महिलाएँ खुद को चुस्त-दुरस्त रखने से लेकर अपने पहनावे को लेकर भी कहीं अधिक सजग हो चुकी हैं। साड़ी और सूट के साथ बहुतायत में जींस, ट्राउजर, शर्ट, केपरी और ट्यूनिक का दखल उनके वार्डरोब में आसानी से देखा जा सकता है।
साड़ी होती है तो उसे ड्राईक्लीन कराओ, पर वहीं जींस है तो बिना धोए भी दो से तीन बार आसानी से पहनी जा सकती है। मेकअप भी न के बराबर, बस थोड़ी-सी लिपस्टिक लगाई और हाथ में चूड़े की बजाए हल्का-सा ब्रेसलेट पहन लिया। अब इतना ताम-झाम कहाँ कोई करता है। यह सब पहले ही होता था।
खुद को कैरी करने के नए फंडे
यह पहले ही होता था की हैवी मेकअप, भारी-भरकम साड़ियाँ महिलाओं को खूब भाती थीं। फैशन के ट्रेंड बदले और पहनने का सलीका भी। अब कामकाजी महिलाएं कम से कम मेकअप में हल्की पोशाक पहने नजर आती हैं। पूरे दिन दौड़-भाग करनी है तो उसी के अनुरूप उन्होंने अपनी पोशाक का चुनाव किया है।
* साड़ी को छोड़कर फॉर्मल पोशाक को अधिक तरजीह दी है।
* ट्राउजर के साथ लूज शर्ट या कुरते का चलन बढ़ गया है।
* लेंगिग्स के साथ फ्रॉक कुरता जिसके साथ दुपट्टा लेने की भी जरूरत नहीं।
ND
* लंबे ईयरिंग्स का चलन अब खत्म हो चुका है, उसकी जगह स्टड्स या छोटी बालियों ने ले ली है।
* गले में हैवी नेकलेस या मंगलसूत्र की जगह पतली चेन या प्रिंसकट डायमंड ने ले ली है।
* बिछुए या टो-रिंग अब स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं। बाजार में इनकी भी बहुत वेरायटी मौजूद हैं।
* स्लैक्स के साथ भी मिक्स-मैच कर आप कुरता पहन सकती हैं।
* अगर आपका काम पूरी तरह से दौड़-भाग का है तो हाई हील को छोड़ फ्लैट स्लीपर का चुनाव करें।
* बाजार में कुरतों के नए ट्रेंड मौजूद हैं जिनमें हॉल्टर में स्मार्ट नेक मौजूद हैं। इनकी खासियत है कि आपको दुपट्टा लेने की कोई जरूरत नहीं।
* हैंड बैग में काला या सफेद रंग हमेशा ही चलता है, साथ ही इसे आप हर तरह की पोशाक के साथ कैरी कर सकती हैं।
* सुहागनों की निशानी बिंदी का ट्रेंड भी अब पूरी तरह से बदल चुका है। बिंदी भी अब पोशाक से मैचिंग लगाई जाती है या बिंदी लगाई ही जाए यह जरूरी भी नहीं।
* नेल पॉलिश में चटख लाल रंग के साथ पोशाक से मेल खाते नेलपेंट भी खूब जमते हैं।
* अपनी पोशाक के साथ कुछ नया करना चाहती हैं तो कुछ ऐसे स्कार्फ खरीद सकती हैं जो सभी पोशाकों पर आसानी से मेल खा जाएं। स्कार्फ को कैरी करने का तरीका भी अलग होना चाहिए जो आपको एक स्मार्ट लुक देगा।
* कई बार हाथ में चूड़ियों की बजाए खूबसूरत घड़ी भी बहुत अच्छी लगती है।

