1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. उर्दू साहित्‍य
  4. »
  5. आज का शेर

बड़े मकान की अज़मत तो ढह चुकी होगी

अहमद कमाल परवाज़ी
बड़े मकान की अज़मत तो ढह चुकी होगी
चचा हज़ूर का लहजा करख्त है कि नहीं
- अहमद कमाल परवाज़ी

अज़मत यानी आदर, सम्मान, बड़ाई ...मगर जब शायर किसी शब्द को इस्तेमाल करता है, तो शब्द पिघल सा जाता है और बहुत से और अर्थ भी देने लगता है। बड़े मकान की अज़मत से यहाँ अर्थ है बड़े मकान के घमंड से। करख्त शब्द का अर्थ है, कड़क। शेर क्या है, पूरे का पूरा एक बिंब है। इसे कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शेर में बड़ा मकान नहीं ढहा है, उसकी अज़मत ढही।