स्वीट कॉर्न
ND
1 या 2 ताजे व मुलायम भुट्टे, दूध 1 लीटर, शक्कर 1 कप, इलायची पावडर 1 चम्मच, कटे मेवे आवश्यकतानुसार।
विधि :
ताजे मुलायम भुट्टे के दाने निकाल कर रख लें। अब इन्हें दूध डालकर प्रेशर कुकर में सीटी लगाकर पकाएँ।
तत्पश्चात शक्कर डालकर दूध गाढ़ा करें व इलायची पावडर व कटे मेवे डालकर उतार लें। तैयार भुट्टे की खीर को गरमा-गरम सर्व करें।

