छींका तो टूटा, पर सुधार की आशा कम
विट्ठल नागर
शेयर बाजारों में भारी गिरावट किसी को नहीं सुहाती, किंतु लगता है कि भारतीय रिजर्व बैंक के लिए यह 'बिल्ली के भाग्य से छींका टूटने' जैसी बात हो गई है।
31 जुलाई को उसने जो मौद्रिक नीति जाहिर की थी, उसमें न तो देश में डॉलर की बढ़ती आवक को रोकने की कोई व्यवस्था थी और न ही रुपए को कमजोर (डॉलर के मुकाबले में) बनाने की कोई पहल। नई नीति में रुपए को तो मानो बाजार के भरोसे खुला छोड़ दिया था।
यह स्थिति मुद्रास्फीति की आग में घी डालने के समान थी। रिजर्व बैंक का सोच है कि डॉलर की आवक को रोकने के लिए थाईलैंड व न्यूजीलैंड प्रयास कर चुके हैं और इसमें वे अपनी अर्थव्यवस्था को घायल कर चुके हैं। इसीलिए रिजर्व बैंक ने नई नीति में केवल बैंकिंग क्षेत्र में रुपए के फैलाव ने जो बाढ़ का रूप ले लिया है, उसे नियंत्रित करने का प्रयास दो कदमों से किया।
(1) बैंकों की सीआरआर आधा प्रतिशत बढ़ाकर सात प्रतिशत करके बैंकों के करीब 14000 करोड़ रु. को बाजार में आने से रोक दिया, क्योंकि सीआरआर बढ़ने से इतने रुपयों से बैंकों के कर्ज स्वीकृत करने की क्षमता घटा दी गई है एवं (2) अभी तक रिजर्व बैंक प्रतिदिन बैंकों से रिवर्स रेपो के तहत महज 30,000 करोड़ रु. के कर्ज प्रतिभूतियों के बदले लेती थी, किंतु नई नीति में अब रिजर्व बैंक रिवर्स रेपो के तहत प्रतिदिन अल्प अवधि के अधिक कर्ज लेगी। इससे प्रणाली में रुपए का फैलाव कुछ घटेगा।
उल्लेखनीय है कि गत कुछ सप्ताहों से बैंकें रिजर्व बैंक को प्रतिदिन 80 हजार करोड़ रु. से लेकर 1 लाख करोड़ रु. तक के अल्प अवधि के कर्ज रिवर्स रेपो के तहत रिजर्व बैंक को देना चाहती थीं। अब देखना है कि रिजर्व बैंक कितने कर्ज लेकर रुपए के फैलाव को कितना रोकती है। वैसे स्थिति सामान्य होती (विश्व के शेयर बाजार नहीं लुढ़कते) तो इन दोनों कदमों से डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर अधिक मजबूत बनती एवं निर्यातकों की परेशानियाँ बढ़तीं। प्रणाली में रुपए की बाढ़ बढ़ती, सो अलग।
दूसरी बात यह है कि 31 जुलाई को घोषित मौद्रिक नीति मिलीजुली कुश्ती के समान है और लगता है मानो यह बैंकों से मिलकर बनाई गई है। वर्ष 2007 में जनवरी से 31 जुलाई तक रिजर्व बैंक ने पाँच बार सीआरआर दर बढ़ाई है। पिछली हर छोटी-सी वृद्धि पर बैंकों ने ब्याज दर बढ़ा दी थी, किंतु इस बार सीआरआर दर में आधा प्रतिशत की वृद्धि होने पर भी बैंकों ने ब्याज दर नहीं बढ़ाई है।
इसकी वजह यही हो सकती है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों की ब्याज की आमदनी में वृद्धि लाने की व्यवस्था कर दी है। सीआरआर बढ़ने से बैंकें 14000 करोड़ के कर्ज कम देंगी, इससे उनकी ब्याज की आय घटेगी।
यह आमदनी न घटे, इसके लिए रिजर्व बैंक ने तीन व्यवस्थाएँ की हैं। (1) रिवर्स रेपो के तहत रिजर्व बैंक 6 प्रतिशत ब्याज पर अधिक कर्ज लेगी, जिससे बैंकों को ब्याज की आय बढ़ेगी। (2) रिजर्व बैंक के कदमों से बॉण्ड बाजार में सरकारी बॉण्डों व प्रतिभूतियों की निवल प्राप्ति दर बढ़ेगी, जिससे प्रतिभूतियों के कामकाज में बैंकें अधिक कमा सकेंगी एवं (3) बैंकों को जमा रकमों पर ब्याज दर घटाने की अनुमति। इस ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत से 1 प्रतिशत के करीब की कमी आएगी और बैंकों की निवल ब्याज मार्जिन यथास्थिति में बनी रहेगी।
किन्तु इसमें उपभोक्ताओं व उद्योगों के लिए खुश होने की कोई बात नहीं है।
आम व्यक्ति को एक ओर अपनी बचत पर ब्याज कम मिलेगा एवं दूसरी ओर आवास हेतु फ्लैट खरीदने के लिए बैंक कर्ज महँगा ही बना रहेगा। अमेरिका व योरप में मध्यम वर्ग के आवासों के लिए दिए गए कर्जों की वसूली न होने से वित्तीय संस्थाओं को जो हानि हुई है, उससे संभव है कि देश के उद्योगों के लिए विदेशी व्यावसायिक कर्ज अधिक महँगे हो जाएँ। देश में बैंक कर्जों की ब्याज दर आवश्यकता से अधिक है ही। फिर देश की आर्थिक स्थिति मुद्रास्फीति में वृद्धि के अधिक अनुकूल है, क्योंकि बैंकों द्वारा दिए गए गैर खाद्य कर्ज अभी भी 24 प्रतिशत की उच्च सीमा पर है।
इसका मतलब यही है कि देश की अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता माँग का दबाव बना हुआ है, जो भाववृद्धि को प्रेरित कर रही है। देश में रुपए का प्रसार (मनी सप्लाय) 21 प्रतिशत के करीब है, जो उत्पादों व परिसंपत्तियों के भाव में वृद्धि में सहायक है। अर्थात स्थिति ऐसी है कि मुद्रास्फीति को 5 प्रतिशत से अधिक होने से रोकना मुश्किल हो सकता है।
इसी परिप्रेक्ष्य में यह कहा जा सकता है कि नई नीति महज एक भुलावा है एवं 31 अक्टूबर को जाहिर होने वाली छमाही समीक्षा में रिजर्व बैंक अधिक सख्त कदम उठाने पर बाध्य होगा। उसे मुद्रा के फैलाव को घटाने के लिए महँगे रुपए की नीति अपनानी पड़ सकती है, जो कि देश के उद्योगों व तमाम बाजारों के ही नहीं, वरन देश की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी) दर के भी विपरीत होगी। देखना यही है कि भारतीय रिजर्व बैंक के भाग्य से जो छींका टूटा है उससे उसे कितनी मदद मिलती है।