भारतीयों पर हमले की सातवीं घटना
ND
गुरुवार रात ब्रिस्बेन में कुछ लोगों ने 25 वर्षीय एक भारतीय युवक के सिर पर वार किया और उसके पैसे लूटकर भाग गए। एक अन्य घटना में तड़के एक भारतीय टैक्सी चालक पर सवारियों ने बहस के बाद हमला कर दिया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय इन हमलों के पीछे नस्ली कारण बता रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार इससे लगातार इंकार करती रही है। क्विंसलैंड की मुख्यमंत्री ऐना ब्लिग ने कहा कि इन हमलों की जाँच के लिए आवश्यक पुलिस संसाधन मुहैया कराए जाएँगे, क्योंकि ऐसे लोग किसी पर भी हमला कर सकते हैं। भारत ने इसी सप्ताह आगाह किया था कि इन घटनाओं से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है।

