1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतीय पुलिस बल में आमंत्रित

विक्टोरिया
ND

विक्टोरिया के पुलिस आयुक्त सिमोन ओवरलैंड ने अपने उस बयान के बाद जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय छात्रों को ‘गरीब’ की तरह दिखना चाहिए अब इस समुदाय के लोगों से पुलिस बल में 'अधिक से अधिक विश्वास और समझ बढ़ाने के लिए’ शामिल होने का आह्वान किया है।

एक पत्रकार सम्मेलन में ओवरलैंड ने बताया ‘आस्ट्रेलिया में जातीय आधार पर विक्टोरियन समुदाय में काफी विविधता है। हमारे पुलिस बल के लिए यह जरूरी है कि यह दिखना चाहिए जिसके लिए हम विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों जिसमें भारतीय भी शामिल हैं को आकर्षित करेंगे।’

फरवरी में भारतीय छात्रों पर हुए हमले के बाद उन पर की गई टिप्पणी के लिए भारतीय समुदाय और अन्य समुदायों से आलोचना झेल चुके पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह एक मात्र रास्ता है जिसके माध्यम से ‘अधिक से अधिक विश्वास और समझ’ इस समुदाय के साथ बनाई जा सकती है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें