1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतवंशी व्यापारी को मौत की सजा

इंडोनेशियाई नौकरानी
ND

एक भारतवंशी व्यापारी को मलेशिया की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। उसे अपनी इंडोनेशियाई नौकरानी की हत्या के मामले में यह सजा सुनाई गई। अदालत का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दोनों देश उत्पीड़न की कुछ घटनाओं के बाद इंडोनेशियाई की ओर से अपनी महिला श्रमिकों को मलेशिया भेजने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने के लिए काम कर रहे हैं।

ए मुरुगन उम्र 36 को उच्च न्यायालय ने मौत की सजा तब सुनाई जब न्यायमूर्ति मोहम्मद याजिद मुस्तफा ने पाया कि पिछले साल अक्टूबर में नौकरानी मुंतिक बानी की हत्या के मामले में आरोपी व्यापारी अपने खिलाफ लगे आरोपों पर तर्कसंगत संदेह पैदा करने में विफल रहा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें