इंदिरा नूई ताकतवर महिला घोषित
ND
पेप्सिको की सीईओ भारतीय मूल की इंदिरा नूई को अमेरिका की पत्रिका फॉर्चून ने अपनी सूची में लगातार चौथे साल अमेरिका के कारोबार में सबसे ताकतवर महिला घोषित किया है।
सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में दूसरे स्थान पर क्राफ्ट फूड की प्रमुख इरेने रोसनफेल्ड हैं। वहीं तीसरे स्थान पर सोयाबीन कंपनी आर्चर डेनीयल्स मिडलैण्ड की प्रमुख पैट वोर्टज काबिज हैं। 53 वर्षीय इंदिरा नूई के बाद प्रथम स्थान पर है।

