पिताओं के हौसले बढ़ाते बेटे
-वेबदुनिया डेस्क
यह आंध्रप्रदेश की राजनीति का नया चेहरा है। इन चुनावों में मुख्यमंत्री पद के तीनों बड़े दावेदारों और अन्य शीर्ष स्तरीय राजनीतिक नेताओं के बेटे भी चुनाव मैदान में अपने अपने पिताओं को सहारा दे रहे हैं।
कहना गलत न होगा कि आंध्र प्रदेश की राजनीति में नेता-पुत्रों का उदय हो रहा है। ये नेता पुत्र या तो खुद चुनाव लड़ रहे हैं अथवा चुनाव न लड़ने की हालत में अपने अपने पिताओं के लिए मुख्य भूमिकाएँ अदा कर रहे हैं।
इस सूची में सबसे पहला नाम मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के बेटे और उद्योगपति वाई एस जगनमोहन रेड्डी का है जोकि कडप्पा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सूची में दूसरा नाम है के चंद्रशेखर राव के बेटे तारक रामराव का जोकि करीमनगर जिले की सिरीसिला विधानसभा चुनाव क्षेत्र से मैदान में हैं।
हाल ही में नरा चंद्रबाबू नायडू के बेटे एन. लोकेश ने तेलुगूदेशम पार्टी (टीडीपी) के मामलों में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है। कहा जाता है कि पार्टी का कैश ट्रांसफर वादा लोकेश के ही दिमाग की उपज है। इन चुनावों में वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भविष्य में अपने बेटे के लिए पार्टी में एक बड़ी भूमिका देखते हैं। गुरुवार को लोकेश कुप्पम जा रहे हैं जहाँ वे अपने पिता की ओर से नामांकन दाखिल करने वाले हैं।
गौरतलब है कि लोकेश लोकप्रिय तेलुगू कलाकार और टीडीपी के संस्थापक और महान अभिनेता एन टी रामाराव के बेटे नंदमूरी बालकृष्ण के दामाद भी हैं। इसके अलावा जूनियर एनटीआर,हरिकृष्ण के बेटे हैं जोकि टीडीपी सांसद भी हैं और इस बार अपने पिता की ओर से चुनाव मैदान में हैं।
इस बार हरिकृष्ण की तबियत ठीक नहीं है इसलिए उनके बेटे जूनियर एनटीआर ने डीटीपी की ओर से चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी भी संभाल ली है। जनता में अपनी छवि के चलते वे सीनियर एनटीआर के पुराने दिनों की वापसी करा सकते हैं।
हाल ही में खम्मम में पिछले माह की 26 मार्च की रात को चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने भारी भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया था। पर उगाड़ी के लिए हैदराबाद लौटते समय वे एक दुर्घटना की चपेट में आ गए और इन दिनों बिस्तर पर आराम कर रहे हैं क्योंकिडॉक्टरों ने उन्हें 6 सप्ताह के लिए आराम करने को कहा है। इसलिए आगामी दिनों में वे प्रचार संबंधी कार्य नहीं कर पाएँगे।
चिरंजीवी के बेटे का गीत
दक्षिण के सितारे और मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा ने अपने पिता के लिए एक गीत गाया है। इस गाने में उन्होंने वर्तमान राजनीतिक दलों के विरोध में युवाओं से संघर्ष करने का आव्हान किया है और अपने पिता की पार्टी प्रजाराज्यम के लिए मत देने को कहा है।
अन्य मामलों में भी नेताओं के बेटे और बेटियाँ अपने माता-पिता को चुनावों में जीत दिलाने के लिए सक्रिय हैं और इनकी भी बड़ी संख्या है। कहा जा सकता है कि हालत यह है कि पिता को कुर्सी दिलाने के लिए बेटे पसीना बहा रहे हैं।