दूसरे चरण का प्रचार बंद
मतदान 22 और 23 को
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 141 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार आज थम गया। इस दौर में राहुल गाँधी, शरद पवार, रामविलास पासवान और सुषमा स्वराज जैसे दिग्गजों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे।
दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद लोकसभा की कुल 265 सीटों के लिए मतदान हो जाएगा, जो बहुमत के जादुई अंक से केवल सात सीट कम है। 545 सदस्यीय लोकसभा में केवल 543 सीटों के लिए चुनाव होते हैं, जबकि दो सदस्यों को आंग्ल भारतीय समुदाय से मनोनीत किया जाता है।
राहुल गाँधी उत्तरप्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से फिर से किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि पवार महाराष्ट्र में परिसीमन के बाद बनी नई सीट माधा से मैदान में हैं। सुषमा मध्यप्रदेश की विदिशा सीट पर भाजपा उम्मीदवार हैं, जबकि पासवान बिहार के हाजीपुर से चुनाव मैदान में हैं।
मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट पर केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री कमलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बिहार के पूर्वी चंपारण से अखिलेश प्रसादसिंह, वैशाली से रघुवंशप्रसादसिंह और वाल्मीकिनगर से रघुनाथ झा मैदान में हैं।
इस दौर में 121 महिलाओं सहित कुल 2041 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इस दौर में आंध्रप्रदेश की 20, असम की 11, बिहार की 13, गोवा की दो, जम्मू-कश्मीर की एक, कर्नाटक की 17, मध्यप्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 25, मणिपुर की एक, उड़ीसा की 11, त्रिपुरा की दो, उत्तरप्रदेश की 17 और झारखंड की आठ सीटों के लिए मत पड़ेंगे। मणिपुर में 22 अप्रैल को जबकि अन्य सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।