जेईई का परीक्षा परिणाम आज...
FILE
परीक्षा परिणाम जेईईमेनडॉटएनआईसीडॉटइन पर रिजल्ट देखा जा सकता है। जेईई मेन में 10.70 लाख छात्र शामिल हुए थे। जेईई मेन में सफल टॉप 1.50 लाख स्टूडेंट जेईई एडवांस 2013 में शामिल होंगे।
यह टेस्ट आईआईटी दिल्ली की देखरेख में दो जून को होगा। जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए आठ मई से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे, जो कि 13 मई तक चलते रहेंगे, फिर प्रवेशपत्र जारी करने और टेस्ट कराकर रिजल्ट देने की कार्रवाई शुरू होगी। (एजेंसी)

