1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
  6. हम सबका त्योहार दिवाली

हम सबका त्योहार दिवाली

दिवाली
हम सबका त्योहार दिवाली,
खुशियों का भंडार दिवाली।

जगमग करते नन्हे-नन्हे,
दीपों का संसार दिवाली।

धूमधड़ाके-आतिशबाजी,
का उन्नत अंबार दिवाली।

साफ-सफाई का घर-घर में,
ललचाता श्रृंगार दिवाली।

भांति-भांति की माल-मिठाई,
का उत्तम उपहार दिवाली।

बच्चों की किलकारी बनकर,
आई नई बहार दिवाली।

- डॉ. जगदीशचंद्र शर्मा