1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

विंडोज विस्टा पर अनेक राय

माइक्रोसॉट विंडोज विस्टा
माइक्रोसॉट के विंडोज विस्टा ऑपरेटिंग सिस्टम को दुनिया भर में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, बावजूद इसके बहुत सारे कम्प्यूटर यूजर्स इसकी जरूरत नहीं समझते हैं।

जहाँ एक तरफ तो इसकी उपयोगिता को समझकर हाथों-हाथ लिया जा रहा है, वहीं इस क्षेत्र में कार्य करने वाले अनेक लोगों को विस्टा के फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं है।

कुछ लोगों का कहना है कि विंडोज विस्टा में मौजूद थ्री-डी इफेक्ट कोई नई बात नहीं है। ये तो पहले से ही अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद हैं। हालाँकि विंडोज विस्टा में ग्राफिक्स इफेक्ट और एनीमेशन अच्छे हैं।

बेहतर सुरक्षा : सुरक्षा के मामले में इसे बेहतर समझा जा रहा है। कम्प्यूटर यूजर्स के सामने सुरक्षा संबंधी अधिकतर समस्याएँ इंटरनेट के रास्ते से ही आती हैं, इसलिए विंडोज विस्टा में इंटरनेट एक्सप्लोरर के संदर्भ में कई नए सुरक्षा प्रावधान जो़ड़े गए हैं।

जब भी उपयोगकर्ता कोई ऐसा कार्य कर रहा हो, जिससे उसके कम्प्यूटर या निजी डाटा की सुरक्षा खतरे में पड़ने की आशंका हो, इंटरनेट एक्सप्लोरर उसे चेतावनी देता है। विस्टा के साथ माइक्रोसॉफ्ट मालवेयर रिमूवल टूल भी आ रहा है जो उसकी सुरक्षा को और मजबूत करता है।

हालाँकि कम्प्यूटरों की सुरक्षा के मामले में अभी पूरी तरह उपाय नहीं खोजे जा सके हैं और विशेषज्ञों के शोध जारी हैं, क्योंकि नुकसान पहुँचाने वाले भी पीछे नहीं रह रहे। लेकिन फिर भी विंडोज विस्टा के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित बनाने की सफल कोशिश की है। (नईदुनिया)
लेखक के बारे में
वार्ता