ब्लॉग से मुम्बई की मदद
|
ऐसे में अपने परिजनों का हाल जानने की कोशिश में लोग फोन घुमा रहे थे, इस बात से बेखबर कि सारी फोन लाइनें ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से जैम हो चुकी थी।
इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए ब्लॉग को एक माध्यम बनाया गया और 'मुम्बई हेल्प' के जरिए ब्लॉगर्स ने लोगों को अपने परिजनों तक पहुँच उनका हाल जानने में उनकी मदद की।
मोबाइल उपयोगकर्ताओं की संख्या ज्यादा होने की वजह से मोबाइल लाइन्स भी जैम हो चुकी थी, जिसकी वजह से एसएमएस के जरिए भी परिजनों का हाल जानना मुश्किल था। ऑनलाइन उपयोगकर्ता कम होने की वजह से यह एक अच्छे विकल्प के रूप में सामने था, जिसका लोगों ने बखूबी प्रयोग किया।
इस ब्लॉग की सहायता से अस्पतालों में लगी घायलों और मृतकों की सूची भी लोगों तक निरंतर पहुँचाई जा रही है।
जो ब्लॉग अभी तक मनोरंजन और अपनी बात रखने का एक जरिया था आज वो परिजनों का हाल जानने का माध्यम बन मुम्बईवासियों और उनके प्रियजनों की मदद में जुट गया है।

