1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

गूगल का नया टूल 'सि‍मि‍लर इमेजेज'

अब और आसान होगी चि‍त्रों की खोज

आईटी खबर
गूगल ने ऐसा सॉफ्टवेयर टूल बनाया हैं जि‍ससे लोग इंटरनेट पर चित्रों द्वारा खोज कर सकते हैं या कालक्रम के आधार पर समाचार से जुड़ी खोजों के परि‍णामों को व्‍यवस्‍थि‍त कर सकते हैं।

सबसे बड़े और लोकप्रि‍य सर्च इंजन गूगल ने यूजर के लि‍ए खोज को और आसान बनाने के लि‍ए 'सि‍मि‍लर इमेजेज' नाम से नई सुवि‍धा को अपने सर्च इंजन की मौजूदा सुवि‍धा इमेज सर्च में जोड़ा है। इसके जरि‍ए यूजर्स केवल एक माउस क्‍लि‍क से एक जैसे फोटोग्राफ्स को तुरंत खोज सकता है। उदाहरण के लि‍ए अगर आपकी खोज का कीवर्ड 'जगुआर' है तो आप सि‍मि‍लर इमेजेज लिंक को क्‍लि‍क कर अपनी खोज को जगुआर कार और जगुआर बि‍ल्‍ली के चि‍त्रों तक सीमि‍त कर सकते हैं।

गूगल ने बताया कि‍ इससे यूजर्स को अपने इच्‍छि‍त चि‍त्र ढूँढने में आसानी होगी और उनका समय भी बचेगा। गूगल का उद्देश्‍य इस टूल से दुनि‍या भर के चि‍त्रों को अपनी खोज में शामि‍ल करने का है।