1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
  6. खूबसूरत लैपटॉप बैग बढ़ाएगा आपका रुतबा

खूबसूरत लैपटॉप बैग बढ़ाएगा आपका रुतबा

शीघ्र ही बाजार में आएगा चिकनकारी बैग

खूबसूरत लैपटॉप बैग
ND

अगर आप अलग दिखने वाला खूबसूरत लैपटॉप बैग चाहते हैं तो चिकनकारी युक्त थैला आपके इस शौक को पूरा कर सकता है। कपड़ा मंत्रालय द्वारा स्थापित राष्ट्रीय डिजाइन एवं उत्पादक विकास केंद्र (एनसीडीपीडी) ने कई ऐसे सामान पेश किए हैं जिन्हें खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। इसमें चिकनकारी किया हुआ फुटवियर, कोस्टर, बांस की चटाई जैसी कई वस्तुएं शामिल हैं।

डिजाइन तथा उत्पाद विकास सेवाओं के अलावा दिल्ली स्थित केंद्र प्रदर्शनी डिजाइन, शोरूम तथा स्टोर विकास, ग्राफिक तथा पैकेज डिजाइन तथा ब्रांडिंग आदि जैसे कामों में लगा हुआ है।

एनसीडीपीडी के कार्यकारी निदेशक आर के श्रीवास्तव का कहना है, ‘हमारी विशेषीकृत डिजाइन सेवाओं में डिजाइन स्टूडियो, डिजाइन प्रमोशन तथा रिसर्च तथा कंपनी के साथ गठजोड़ शामिल है।’ केंद्र के डिजाइनर अन्य उत्पादों पर चिकनारी डिजाइन तैयार करने के लिए कठिन मेहनत कर रहे हैं।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘हमारे डिजाइनर चिकनकारी और जरदोजी काम से जुड़े संगठनों के साथ मिलकर काम करते रहे हैं। इसी के तहत परिधान, गैग, आभूषण के अलावा साड़ी, ड्रेस सामग्री तथा घर को सजाने के सामान तैयार किए गए हैंँ जिस पर चिकनकारी तथा जरदोजी कशीदाकारी की गई है।’

केंद्र का क्षमता एवं दक्षता विकास कार्यक्रम हस्तशिल्प दस्तकारों को अपना कौशल विकास के लिए अनूठा अवसर उपलब्ध कराता है। पिछले दो साल में करीब 11,000 दस्तकार तथा शिल्पकारों को प्रशिक्षण दिया गया है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें