अरबी भाषा में वेब एड्रेस
लंदन, दुनिया के तीन देशों में वेब एड्रेस को अंग्रेजी में लिखने की बाध्यता अब खत्म हो गई है। मिस्र, सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ऐसे पहले तीन देश बन गए हैं जहाँ अरबी लिपि में वेब एड्रेस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
आने वाले दिनों में मुमकिन है कि चीनी, थाई और तमिल भाषी लोग भी अपनी-अपनी भाषाओं में वेब एड्रेस पाएँगे। ‘इंटरनेट कॉपरेरेशन फॉर एसाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स’ के अध्यक्ष रॉड बेकस्टॉर्म ने इस कदम को ‘ऐतिहासिक’ बताया है।
चीन समेत कुछ देश पहले ही ऐसी प्रणाली विकसित कर चुके हैं जिससे किसी भी वेब एड्रेस को अपनी ही भाषा में लिखा जा सकेगा। (भाषा)