1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. इंदौर

आरटीओ को जमीन का आवंटन जल्द

इंदौर समाचार
प्रशासन ने आखिरकार आरटीओ कार्यालय के लिए जमीन आवंटन का निर्णय कर ही लिया। मंगलवार को नजूल विभाग ने आरटीओ भवन निर्माण के लिए मुंडला नायता की सर्वे क्रमांक 256/02/09, 261, 262 के 21 हेक्टर रकबे में से 5 हेक्टेयर जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। नजूल अधिकारी द्वारा जमीन के संबंध में 15 दिनों में आपत्ति बुलाई गई है। उल्लेखनीय है कि जर्जर हो चुके आरटीओ कार्यालय भवन को स्थानांतरित करने के लिए कई दिनों से जमीन तलाश की जा रही थी। उक्त जमीन के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति नहीं मिलने पर इसे परिवहन विभाग को कार्यालय भवन निर्माण के लिए आवंटित कर दिया जाएगा।-नप्र
लेखक के बारे में
Naidunia