1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
  6. जब लें स्टूडियो फ्लैट

जब लें स्टूडियो फ्लैट

वामा
ND
ND
अगर आपने बिना फर्निशिंग के स्टूडियो फ्लैट खरीदा है तो उसकी फर्निशिंग और डिजाइनिंग में भी कुछ बातों का ध्यान जरूर दें। खासतौर से इंटीरियर डेकोरेशन, फ्लोर और फर्नीचर पर ध्यान देना जरूरी है जिससे आपका स्टूडियो फ्लैट व्यवस्थित रहे। इसके अलावा फ्लैट में वेंटिलेशन पर विशेष ध्यान देना भी जरूरी है।

ऐसे में फ्लैट खरीदने के बाद उसकी फर्निशिंग व जरूरत के हिसाब से कमरों के बँटवारे के लिए किसी इंटीरियर डिजाइनर से संपर्क करना समझदारी है क्योंकि एक बार ये व्यवस्थित रूप से सेट हो जाए तो बाद में कभी भी इनमें मन-मुताबिक फेरबदल किया जा सकता है।