याद आते रहे, दिल दुखाते रहे
रोहित जैन
याद आते रहे, दिल दुखाते रहे
वो रह रह के हमको सताते रहे
शक्ल अपनी ही लगने लगी अजनबी
आईने उलझनों को बढ़ाते रहे
वो नज़रें झुकाने की उनकी अदा
हम फ़रेबेमोहब्बत खाते रहे
जिस से गुज़रे थे हम सैकड़ों मर्तबा
हमारी मंज़िल वहीं वो बताते रहे
ऐसा छाया अंधेरों का हम पर सुरूर
शम्मेदिल रात दिन हम जलाते रहे
साहिलेज़ीस्त पर ग़म की लहरों के बीच
नाम उसका हम लिखते मिटाते रहे
तीरगी ऐसी फैली है हदेनिगाह
रंग ख़्वाबों से भी अपने जाते रहे
कैसी दुनिया बनाई है तूने ख़ुदा
कैद कैसी है जिसको निभाते रहे
दुश्मनों से मोहब्बत सी होने लगी
दोस्त ऐसे हमें आज़माते रहे
हमको आया ना 'रोहित' नुमाइशेज़ख़्म
खुद ही रोते रहे समझाते रहे।
फ़रेबेमोहब्बत - Deception of love मोहब्बत का धोखा
मर्तबा - Times समय
शम्मेदिल - Heart burning like a candle दिल का मोमबत्ती की तरह जलना
तीरगी - Darkness अंधेरा
हदेनिगाह - Till the limit eyes can see जितनी दूर तक निगाह जा सकें
नुमाइशेज़ख़्म - Showoff of wounds जख्मों का दिखावा
ND
वो रह रह के हमको सताते रहे
शक्ल अपनी ही लगने लगी अजनबी
आईने उलझनों को बढ़ाते रहे
वो नज़रें झुकाने की उनकी अदा
हम फ़रेबेमोहब्बत खाते रहे
जिस से गुज़रे थे हम सैकड़ों मर्तबा
हमारी मंज़िल वहीं वो बताते रहे
ऐसा छाया अंधेरों का हम पर सुरूर
शम्मेदिल रात दिन हम जलाते रहे
साहिलेज़ीस्त पर ग़म की लहरों के बीच
नाम उसका हम लिखते मिटाते रहे
तीरगी ऐसी फैली है हदेनिगाह
रंग ख़्वाबों से भी अपने जाते रहे
कैसी दुनिया बनाई है तूने ख़ुदा
कैद कैसी है जिसको निभाते रहे
दुश्मनों से मोहब्बत सी होने लगी
दोस्त ऐसे हमें आज़माते रहे
हमको आया ना 'रोहित' नुमाइशेज़ख़्म
खुद ही रोते रहे समझाते रहे।
फ़रेबेमोहब्बत - Deception of love मोहब्बत का धोखा
मर्तबा - Times समय
शम्मेदिल - Heart burning like a candle दिल का मोमबत्ती की तरह जलना
तीरगी - Darkness अंधेरा
हदेनिगाह - Till the limit eyes can see जितनी दूर तक निगाह जा सकें
नुमाइशेज़ख़्म - Showoff of wounds जख्मों का दिखावा

