मैं दुआ का शहर बसाने वाला था
परवीन कुमार अश्क
मौसम सूखे पेड़ गिराने वाला था
किसी किसी में फूल भी आने वाला था
वह लड़की कब की मुड़ी याद आया
मैं किस को आवाज लगाने वाला था
तुमने क्यूँ बारूद बिछा दी धरती पर
मैं तो दुआ का शहर बसाने वाला था
उसने भी आँखों में आँसू रोक लिए
मैं भी अपने जख्म छिपाने वाला था
घर के चराग ने आग लगा दी बस्ती में
मैं सूरज दहलीज पे लाने वाला था
बच्चे 'अश्क' को पागल कह कर भाग गए
वह परियों की कथा सुनाने वाला था।
(परवीन कुमार अश्क पेशे से सिविल इंजीनियर हैं, कामयाब शाइर और कई किताबों के खालिक हैं, जिनमें दर-बदर, चाँदनी के खतूत व गजल तेरे शह्र में खास हैं। बंगाल उर्दू अकादमी, बिहार उर्दू अकादमी, फिराक गोरखपुरी अवार्ड से सम्मानित, बैरूने-मुल्क भी शोहरत-वाफ्ता, इनके कलाम का कई जुबानों में तर्जुमा हो चुका है।)
| |
|