1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. एक छोटा तारा झलकता देखा

एक छोटा तारा झलकता देखा

साहित्य
प्रकाश
WDWD
जितनी देर मैं हाँ करता रहा
उतने क्षण जीवन था

ऐसा नहीं कि हाँ से आता जीवन
उजला ही था
कुछ ऐसी भी रातें थीं
जिनमें चाँद अनुपस्थित था

मैंने जब भी किसी ना को हाँ कहा
एक छोटा तारा झलकता देखा
खिड़की से दूर
एक पहाड़ के सिर पर सिर उठाता!