1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार

इकतीस दिसम्बर है आज

अष्टभुजा शुक्ल
अष्‍टभुजा शुक्‍ल
NDND
इकतीस दिसम्बर है आज

इस महीने का चरम दिन

इस वर्ष को

अब कोई नहीं बचा सकता

आधी रात के बाद

न नोबल पुरस्कार डॉक्टर

न अमृत

न ईश्वर

अन्तिम सिद्ध होगी यह रात

इस वर्ष के लिए

हर वर्ष

देती है जन्म

दिसम्बर को

और हर दिसम्बर की इकतीसवीं तारीख़

गला घोंट देती है

अपने वर्ष का।

साभार : कविता कोश