शैतान का पंजा बचा रहा है जान
सेहत समाचार
प्रदीप जैन
बीमारी के इलाज में एंटीबायोटिक्स की भूमिका लगातार जटिल होती जा रही है। जहाँ एक ओर नए एंटीबायोटिक्स की खोज हर दिन नई चुनौती पेश कर रही है, वहीं इसके ओद्यौगिक उत्पादन ने कई पेड़-पौधों की प्रजातियों के सामने विलुप्ति का संकट खड़ा कर दिया है। कालाहारी के रेगिस्तान में एक झाड़ी पाई जाती है जिसे सदियों से दक्षिण अफ्रीका महाद्वीप के आदिवासी 'शैतान के पंजे' के नाम से जानते हैं। बालू रेत की सतह पर एक बड़े पंजे के आकार में पसरकर उगने वाली इस झाड़ी को शैतान का पंजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि स्थानीय आदिवासियों के पालतू पशुओं के खुरों में इस झाड़ी के काँटेनुमा फल फँस जाते हैं।
इससे होने वाले जख्मों की वजह से पशुओं के झुंड में 'खुरपका' नामक बीमारी के साथ अन्य बीमारियाँ फैल जाती हैं जिससे उनकी जान तक चली जाती है। इनमें आदिवासियों के सबसे मूल्यवान ऊँट भी शामिल हैं। यही वजह है कि इसे शैतान के पंजे के तौर पर याद किया जाता है। इसी शैतान के पंजे से आज आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की सबसे कारगर जीवनरक्षक औषधि एंटिबायोटिक्स बनाई जाती है। अकेले जर्मनी में ही 46 विभिन्न दवा निर्माता जिनमें हैक्स्ट जैसी महारथी निर्माता भी हैं, शैतान के पंजे से निकलने वाले रसायनों से 57 तरह के विभिन्न उत्पाद बनाकर दुनिया भर में बेच रहे हैं। इनकी सम्मिलित सालाना आय 400 लाख डॉलर से अधिक है।
शैतान के पंजे के औषधीय गुणों से अफ्रीका के आदिवासी सदियों से परिचित थे। इस झाड़ी की जड़ों से वे गठिया, जोड़ों का दर्द, कमरदर्द और माँसपेशियों के दर्द का सफल इलाज कर लेते थे। पेट की कई बीमारियाँ भी इससे ठीक होती थीं। उजला पहलू यह है कि शैतान के पंजे पर अमेरिका में अब भी शोध हो रहे हैं। वहाँ वैज्ञानिक इससे घुटने और कूल्हों के जोड़ों की बीमारियों के कारगर इलाज के बिलकुल करीब पहुँच चुके हैं।
वे उत्साहित हैं कि बुखार, दस्त और रक्त से संबंधित कई बीमारियाँ भी शैतान के पंजे से ठीक की जा सकती हैं। काला पक्ष यह है कि अत्यधिक दोहन होने के कारण कालाहारी रेगिस्तान पर राज करने वाली इस झाड़ी पर विलुप्त होने का जोखिम मंडरा रहा है। आधुनिक चिकित्सा संपन्न देशों में पर्चों पर लिखी जाने वाली 25 प्रतिशत से अधिक औषधियाँ सीधे या परोक्ष रूप में पेड़-पौधों से हासिल की जाती हैं। इनमें से कई तो दुर्लभ प्रजातियों से हैं तथा कई पेड़-पौधों की प्रजातियाँ अत्यधिक औद्योगिक दोहन के कारण विलुप्त होने के कगार पर पहुँच चुकी हैं।
मानव इतिहास की शुरुआत से ही पेड़-पौधों की जड़ें, पत्तियाँ, छाल, बीज आदि औषधि के तौर पर इस्तेमाल की जाती रही हैं। वनस्पति विज्ञान में पेड़-पौधों की 5 लाख से अधिक प्रजातियाँ दर्ज हैं तथा अनेक प्रजातियाँ हर दिन खोजी जा रही हैं। इतनी अनगिनत प्रजातियों में से केवल 10 प्रतिशत ही प्राणी जगत की आहार श्रृंखला का हिस्सा है। संभव है कि आने वाले वर्षों में आधी से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधों का औषधीय उपयोग होने लगे। ईसा से पाँच शताब्दियों पहले आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के पितामह हिप्पोक्रेटस ने 300 से 400 औषधीय वनस्पतियों का जिक्र किया है। बाइबल में 30 से अधिक औषधीय वनस्पतियों का उल्लेख मिलता है।
'यू ट्री' की छाल से कैंसर की एक बहुत प्रभावशाली औषधि तैयार की जाती है। वैज्ञानिकों को टैक्सोल नामक इस औषधि को मरीजों के लिए इस्तेमाल के योग्य बनाने की कोशिश में 40 से भी अधिक साल लग गए। अनुसंधान और शोध कार्यों के बाद औषधि निर्माता कंपनियों द्वारा दवा बनाने के लिए इस पेड़ का खूब दोहन किया गया। व्यापारिक लाभ हासिल करने के लिए इस पेड़ की इतनी अधिक संख्या में कटाई की गई है कि अब यह प्रजाति संकटग्रस्त प्रजाति में शामिल है तथा इसका डीएनए संरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दुनिया भर में यू ट्री की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं। इस पेड़ की प्रजाति को संरक्षित करने के लिए 'यू कंजरवेशन हैज प्रोजेक्ट' शुरू किया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि कैंसर की इतनी प्रभावशाली दवा यदि यू ट्री से बन सकती है तो निश्चित ही इसकी अनेक प्रजातियों के आपस में सम्मिश्रण से एचआईवी को नष्ट करने के लिए भी रसायन प्राप्त किए जा सकते हैं।
दुनिया भर में एंटीबायोटिक्स दवाओं की बिक्री 30 अरब डॉलर्स के करीब पहुँच चुकी है लेकिन चिंता का विषय यह है कि बीते तीस सालों से कोई भी नया एंटीबायोटिक कंपाउंड नहीं खोजा जा सका है। इस एंटीबायोटिक के बाजार में आने के केवल दो साल बाद ही बैक्टेरिया ने इसके लिए प्रतिरोध उत्पन्ना कर लिया था। जिन एंटीबायोटिक्स दवाओं को बैक्टेरिया पछाड़ चुके हैं, वे हर दिन नई एंटीबॉयोटिक्स की खोज के लिए चुनौती पेश करती हैं।
वायरसों के आपस में म्युटेशन करते रहने के कारण एंटीबायोटिक्स पिछड़ते जा रहे हैं। नई से नई शक्तिशाली एंटीबायोटिक औषधियों की खोज ने औषधि विज्ञान को फिर अपनी जड़ों की ओर लौटने के लिए मजबूर कर दिया है। अमेरिका जैसे विकसित देश में एंटीबॉयोटिक्स के उपयोग के लिए नई गाइड लाइंस आ गई हैं। वहाँ वे आधारभूत एंटीबयोटिक्स को पुनः चलन में ला रहे हैं।
अधिक शक्तिशाली तथा नई पीढ़ी की एंटीबायोटिक दवाओं को भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाह रहे हैं ताकि मौका पड़ने पर मरीज की जान बचाई जा सके। वैज्ञानिकों ने अफ्रीका महाद्वीप सहित एशिया की प्राचीन औषधियों और चिकित्सा प्रणालियों को अध्ययन के केंद्र में रखा है। वैज्ञानिकों ने इसे 'थर्ड जनरेशन एप्रोच' नाम दिया है। अफ्रीका की प्राचीन चिकित्सा पद्धति में ऐसे अनेक पौधों का उपयोग होता है, जिनसे कई सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट किया जा सकता है।
ND