मोदी पर बेनी वर्मा, आजम के जुबानी शूल...
FILE
उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित एक जनसभा में बेनी प्रसाद वर्मा ने भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया। बेनी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मौत के लिए आरएसएस और भाजपा ही जिम्मेदार है।
मोदी पर हमला करते हुए बेनी ने कहा कि मोदी जहां आरएसएस का गुंडा हैं वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह इसके गुलाम हैं।
आजम ने मोदी पर ऐसा क्या कहा... मच गया हंगामा...
दूसरी ओर, रामपुर में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता और यूपी के मंत्री आजम खान ने भी मोदी पर हल्ला बोलते हुए उन्हें 'कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई' कह दिया।
आजम खान ने मोदी को गुजरात दंगों का दोषी बताते हुए कहा कि यदि यह आदमी सत्ता में आ गया तो पूरे देश में गुजरात जैसा माहौल बना देगा।

