1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. प्रोडक्ट वॉच

एप्पल की नई मैकबुक रेंज

एप्पल नई मैकबुक रेंज
PRPR
एप्पल ने हाल ही में दो नई मैकबुक लांच की है- मैकबुक और 15 इंच वाली मैकबुक-प्रो।

मैकबुक की इस नई रेंज की सभी बुक्स में एनवीआईडीआईए ग्राफिक्स के साथ प्रकाशित डिस्प्ले के लिए एलईडी और ग्लास-पैड के मल्टी-टच ट्रैकपैड दिए गए हैं जो ट्रैकिंग के लिए ज्यादा जगह प्रदान करते हैं।

एप्पल की मैकबुक की कीमत लगभग 1,299 डॉलर और मैकबुक-प्रो की कीमत 1,999 डॉलर है। एप्पल की यह मैकबुक दो मॉडल में उपलब्ध है- एक 2.0 गीगाहर्ट्‍ज की मैकबुक जिसमें 160 जीबी की हार्ड ड्राइव उपलब्ध है और दूसरी 2.4 गीगाहर्ट्‍ज की मैकबुक जिसमें 250 जीबी की हार्ड ड्राइव उपलब्ध है।

मैकबुक-प्रो इंटेल कोर2 ड्यो प्रोसेसर पर कार्य करती है और दो मॉडल में उपलब्ध है- एक 2.4 गीगाहर्ट्‍ज की मैकबुक-प्रो जिसमें 250 जीबी की हार्ड ड्राइव उपलब्ध है और दूसरी 2.53 गीगाहर्ट्‍ज की मैकबुक-प्रो जिसमें 320 जीबी की हार्ड ड्राइव है।