Hanuman Chalisa
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Uma Bharti admitted in AIIMS

केंद्रीय मंत्री उमा भारती एम्स में भर्ती

Uma Bharti
नई दिल्ली। सीने में दर्द की शिकायत के बाद केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
 
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि मंत्री को आर्थोपेडिक विभाग के प्रमुख डॉक्टर राजेश मल्होत्रा की निगरानी में नए निजी वार्ड में भर्ती कराया गया।
 
एम्स ने एक बयान में कहा कि उमा भारती को उनके घुटने में दर्द की शिकायत की नियमित जांच के लिए हड्डी रोग विभाग के प्रो आर मल्होत्रा की देखरेख में भर्ती कराया गया। उनको हल्का उच्च रक्तचाप भी था जिसके कारण प्रोफेसर अम्बुज राय ने उनके हृदय की जांच की और उनकी हालत स्थिर है तथा वह स्वस्थ हैं।
 
मंत्री के एक करीबी सूत्र ने कहा कि जब वह 6, अकबर रोड स्थित अपने आधिकारिक आवास पर थीं तभी शाम करीब छह बजे उनके सीने में दर्द शुरू हुआ। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारत को नहीं मिली सदस्यता, अमेरिकी सीनेटर ने की एनएसजी की प्रशंसा...