रिमझिम मौसम में आपका मेकअप
ND
लाइनर और मस्कारा : इन दोनों ही के लिए वॉटरप्रूफ पेंसिल इस्तेमाल करें। इससे पसीने या बारिश में फैलने का डर नहीं रहेगा। यदि आंखें बड़ी हैं तो लाइनर पतला और आंखें छोटी हैं, तो लाइनर मोटा लगाएं। जितनी घनी पलकें हों मस्कारे की परत उतनी पतली लगाएं।
आई-शेडो : लिक्विड इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह जल्दी खराब हो जाता है। पावडर शेडो इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है। लाइट शेड अथवा फिर तीन या चार शेड मिलाकर लगाएं। पतला कोट लगाएं तो यह ज्यादा देर तक टिका रहेगा।
लिपस्टिक : पहले आउट लाइन बनाएं, पर अंदर लिपिस्टिक ब्रश से ही लगाएं। मैट लुक के लिए चाहें तो पेंसिल से ही पूरे होठों में इसे भर दें।
बिंदी : इस मौसम में स्टिकर बिंदी सबसे अच्छा उपाय है। इसे लगाने से फैलने का डर भी नहीं रहेगा और कुंदन या नग वाली बिंदिया भी अच्छी लगती है।

