मौसम के साथ बदलें अपना मेकअप
ND
1. गर्मियों में बाहर से आने के बाद अपना चेहरा अवश्य धोएँ और फेस वॉश के बजाए बेसन का प्रयोग करें।
2. मेकअप करने से पहले स्क्रब करने के बजाए चेहरे पर ऐलोविरा लगाएँ। इससे त्वचा चमकदार होगी और साथ ही ऐलोविरा त्वचा को पोषित भी करेगा।
3. तैलीय त्वचा होने पर आप बेसन में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएँ।
4. यदि आपको सुबह के समय या दोपहर की ब्रंच पार्टी में शामिल होना है तो मेकअप के लिए हल्के और न्यूड रंगों का इस्तेमाल करें। हाँ, शाम के समय आप चाहें तो रंगों के साथ कुछ प्रयोग कर सकती हैं।

