1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स
  6. गरबा स्पेशल मेकअप के बाद

गरबा स्पेशल मेकअप के बाद

हिन्दी ब्यूटी टिप्स
ND
- गरबों के दौरान मेकअप जरुरी तो होता है लेकिन कई बार लाउड मेकअप पार्टिकल्स से त्वचा के रोम छिद्र ब्लॉक हो जाते हैं। इससे पिंपल्स या ब्लेक हेड्स की समस्या हो जाती है। मेकअप के केमिकल से एलर्जी भी हो सकती है।

- इस लिहाज से फायनल मेकअप करने के पहले ट्रायल मेकअप करके जरुर देखें। यह मेकअप कान के आगे या पीछे की त्वचा पर करें व 2-3 घंटे रहने दें। इससे कोई एलर्जी या अन्य कोई समस्या नहीं होती है तो इस मेकअप को फायनल मेकअप में कंटिन्यू रखें।

- मेकअप रिमूव करने वाले क्लींजर में एसिटोन व एसिडीक तत्व होते हैं जिससे त्वचा खराब हो सकती है। ऐसे में मेकअप रिमूवर क्लींजर की क्वांटिटी कम रखें।

- मेकअप हटाने के बाद मॉइश्चरॉइजिंग फेस वॉश से चेहरे को धोएं व अंत में मॉइश्चरॉइजिंग क्रीम लगाएं।

- नवरात्रि में पूरे नौ दिन मेकअप लगाया जाता है, ऐसे में चेहरे पर कभी रेडनेस, रिएक्शन, पिम्पल आदि आए तो डॉक्टर की सलाह से एंटी पिम्पल व एंटी एलर्जिक दवाईयां ली जा सकती है।