रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. योग
  3. योगासन
  4. 21 Benefits of doing yoga
Written By अनिरुद्ध जोशी

Yoga Day 2023 : 21 जून योग दिवस पर जानें योग के 21 बड़े फायदे

Yoga Day 2023 : 21 जून योग दिवस पर जानें योग के 21 बड़े फायदे - 21 Benefits of doing yoga
Yoga karne ke fayde : विश्‍व योग दिवस पर संकल्प लें प्रतिदिन योगासन करने का। रोज योगासन और प्राणायाम करने से व्यक्ति की काया निरोगी रहती है और वह लंबी उम्र तक सेहतमंद बना रहता है। यदि आप प्रतिदिन योग के आसन करेंगे तो क्या होगा, कौनसे फायदे मिलेंगे।
 
योग आसनों से होने वाले 21 बड़े फायदे | 21 great benefits of yoga asanas :
  1. निरंतर प्राणायाम और योग करते रहने से शरीर एकदम लचीला होकर फीट हो जाता है।
  2. आप हरदम एकदम तरो-ताजा और खुद को युवा महसूस करेंगे।
  3. मेरूदंड सुदृढ़ बनता है जिससे शिराओं और धमनियों को आराम मिलता है।
  4. शरीर के सभी अंग-प्रत्यंग सुचारु रूप से कार्य करते हैं।
  5. यदि आप किसी भी प्रकार की बीमारी या रोग से ग्रसित हैं तो निरोगी हो जाएंगे। 
  6. निरंतर योग करने से मन में कभी भी उदासी, खिन्नता और क्रोध नहीं रहता है। मन हमेशा प्रसन्नचित्त रहता है। आप जीवन में किसी भी विपरीत परिस्थिति से हताश या निराश नहीं होंगे। 
  7. इससे सभी तरह के मानसिक रोग भी समाप्त हो जाते हैं। जैसे चिंता, घबराहट, बेचैनी, अवसाद, शोक, शंकालु प्रवृत्ति, नकारात्मकता, द्वंद्व या भ्रम आदि।
  8. व्यक्ति की सोच बहुत ही विस्तृत होकर परिष्कृत हो जाती है। परिष्कृत का अर्थ साफ-सुथरी व स्पष्ट। 
  9. व्यक्ति की बुद्धि बहुत तीक्ष्ण हो जाती है और उसका मानसिक बल भी बढ़ जाता है।
  10. व्यक्ति भावनाओं में बहकर नहीं बोलता है। सोच समझकर बोलता है। 
  11. योग से सकारात्मक सोच का विकास होता है।
  12. योगासन करते रहने से व्यक्ति में कार्यशीलता बढ़ जाती है और वह अपने जीवन के लक्ष्य जल्द से जल्द पूर्ण करने की ओर फोकस कर देता है।
  13. योग करते रहने से व्यक्ति का व्यक्तित्व और चरित्र बदल जाता है। वह अपने भीतर से नकारात्मकता और बुरी आदतों को बाहर निकाल देता है। 
  14. व्यक्ति अंतर्मुखी और बहिर्मुखी दोनों के बीच संतुलन स्थापित करना सीख जाता है। योगी व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग ही होता है।
  15. प्राणायाम द्वारा प्राणवायु शरीर के अणु-अणु तक पहुंच जाती है जिससे अनावश्यक एवं हानिप्रद द्रव्य नष्ट होते हैं, विषांश निर्वासित होते हैं।
  16. प्राणायाम से सुखद नींद अपने समय पर अपने आप आने लगती है।
  17. प्राणायाम और ध्यान से मस्तिष्क आम लोगों की अपेक्षा कहीं ज्यादा क्रियाशील और शक्तिशाली बनता है।
  18. लगातार योग करते रहने से आपके जीवन में हर तरह की आदतों से आपको मुक्ति मिल जाती है।
  19. योग से जहां शरीर की ऊर्जा जाग्रत होती है, वहीं हमारे मस्तिष्क के अंतरिम भाग में छिपी रहस्यमय शक्तियों का उदय होता है।
  20. योग और ध्यान करते रहने से व्यक्ति मृत्यु पर भी विजय प्राप्त कर सकता है। ऐसे कई योगी या महायोगी है जो सैंकड़ों वर्षों से जीवित है और जब चाहे तब शरीर त्याग कर दूसरा शरीर धारण करने की क्षमता रखते हैं।
  21. मृत्यु पर विजय नहीं प्राप्त कर सकते हैं तो कम से कम आयु तो बढ़ाई ही जा सकती है।