ब्यूटी बढ़ाने और स्लिम बॉडी बनाए रखने के लिए योगा टिप्स
क्यूटनेस, नेचुरल ब्यूटी और स्लिम बॉडी बनाए रखने के लिए लड़कियों को योग करना चाहिए क्योंकि योग से बेहतर विकल्प दूसरा नहीं है। इससे सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो रहेगा। इसे हरदम बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी।
चेहरा का रंग कुछ भी हो लेकिन यदि चेहरे पर लावण्य या चमक है तो आप सभी को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम रहेगी। चेहरे की चमक या नेचुरल ग्लो का संबंध हमारे पेट और मुंह की साफ-सफाई और शुद्धि से होता है। दोनों की शुद्धि के लिए 4 उपाय हैं। यह चारों करना आवश्यक है, लेकिन किसी योग शिक्षक से सिखकर।
1. पहला शंख प्रक्षालन।
2. मुंह संबंधी सूक्ष्म व्यायाम और ब्रह्ममुद्रा।
3. सर्वांग आसन एवं शीर्षासन।
4. जलनेति तथा कपालभांति प्राणायाम।
5. सिर्फ 5 मिनट का ध्यान।
ब्यूटी एंड स्लिम बॉडी : आपका शरीर झरहरा हो तो आकर्षण और बढ़ जाता है। इससे शरीर स्वस्थ और सुंदर बना रहता है। बॉडी की ब्यूटीनेस या दमक का संबंध हमारी रीढ़ और मांस से होता है। यदि अनावश्यक चर्बी है तो मांस और रीढ़ दोनों के लिए घातक है। यदि चर्बी बिलकुल भी नहीं है तो भी घातक है। इसलिए बेलेंस जरूरी है। बेलेंस आता है हड्डियों के लचीला और मजबूत होने से। इसके लिए भी 4 उपाय जानें।
1. सूक्ष्म व्यायाम करें
2. छह आसन नियमित करें- ताड़ासन, त्रिकोणासन, पश्चिमोत्तनासन, उष्ट्रासन, धनुरासन और नौकासन। सभी के विपरीत आसन भी करें।
3. प्राणायाम करें।
4. मालिश करें।
योगा पैकेज : चाहें तो उपरोक्त आसनों में कुंजल, सूत्रनेति, जलनेति, दुग्धनेति, वस्त्र धौति कर्म को भी जोड़ सकते हैं। कपोल शक्ति विकासक, सर्वांग पुष्टि, सूर्य नमस्कार और योग स्नान करना भी लाभप्रद है। हां भोजन का अवश्य ध्यान रखें। भोजन सुपाच्य और हलका-फुलका हो अन्यथा योग करने का क्या महत्व। जो आपको कठिन लगे उसे तो आप कतई ना करें।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।....
और पढ़ें