1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. स्त्री-अधिकार
  4. women safety tools self defence tools for girls

महिलाएं हैंडबैग में जरूर रखें ये safety tools, सेल्फ डिफेन्स के लिए सबसे कारगर

जानिए उन 5 सेफ्टी टूल्स के बारें में जो मुसीबत के समय आएंगे काम

Women Safety Tools
Women Safety Tools
Women Safety Tools : तमाम सावधानियों के बावजूद महिलाओं के साथ अपराध और शोषण की घटनाएं कम नहीं हो रहीं। महिलाएं हमेशा अपने मन में ये डर ले कर चलती हैं कि न जानें कब, क्या हो जाए। लेकिन डर के साथ तो हर पल नहीं जिया जा सकता, ना ही दुर्घटना होने का इंतजार किया जा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि हर महिला अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद ले।  हमेशा सतर्क रहें और हर स्थिति से लड़ने के लिए भी तैयार रहें। महिलाओं को अपनी सेफ्टी के लिए सूझ-बूझ और कुछ ऐसे टूल्‍स अपने पास रखनें चाहिए जो मुसीबत के समय उनकी हेल्‍प कर सकें। इस आर्टिकल में उन्हीं कुछ टूल्स के बारें में जानकारी दी गई है, जिन्‍हें महिलाएं अपने पर्स में हर वक्‍त रख सकती हैं और असहज स्थिति में इस चीजों का इस्‍तेमाल अपने बचाव के लिए कर सकती हैं।
 
1. स्विस नाइफ या नेलकटर 
सुरक्षा के लिहाज से, महिलाएं हैंडबैग में चाकू कैरी कर सकती हैं। महिलाओं के बैग में आत्मरक्षा के लिए एक चाकू भी होना चाहिए। नेलकटर के अंदर भी स्विस नाइफ होतें हैं जिन्हें आप अपने बचाव के लिए तुरंत यूज कर सकतीं हैं। क्योंकि, इसकी नोक काफी नुकुली होती है, जो किसी के भी शरीर में तुरंत चुभ जाएगी और ऐसे आप अपनी रक्षा कर पाएंगी। 
 
2. कैंची
रोजमर्रा के कामों में कैची का इस्तेमाल काफी साधारण बात है। ऐसे में आप अपने पर्स में भी कैची रख सकती हैं। यह सबसे बेहतरीन सेफ्टी टूल्स में से एक है। इससे ना सिर्फ आप कई कामों को आसान बना सकती हैं, बल्कि कैंची अपनी सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकती हैं। यदि कोई आपके असहज रूप से नजदीक आए तो आप तुरंत कैंची से उसे डरा भी सकती हैं या चुभा भी सकतीं हैं। 
 
3. पेपर स्प्रे
इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकती हैं। अब इसमें कई तरह की वैरायटी भी आ गई है। आप इसका उपयोग सीधे हमलावर पर कर सकती हैं, जिससे उसकी स्किन या आखों में जलन होगी और वो अपनी आंखें खोल नहीं पाएगा। अगर आप अच्छी क्वालिटी का स्प्रे लेती है, तो उसका असर 40 से 50 मिनट तक रहता है। ये हर साइज में आता है। जिसे आप पॉकेट से लेकर पर्स तक में रख सकती हैं। 
 
4. शॉक इफेक्ट वाली रिचार्जेबल सेफ्टी टॉर्च
इस टॉर्च की LED में छिपे हुए इलेक्ट्रिक फ्लैशलाइट्स का मनुष्यों पर बहुत मजबूत प्रभाव पड़ सकता है। सभी महिलाओं को इस पर्सनल प्रोटेक्टिव डिवाइस को हमेशा अपने पर्स या बैग में रखना चाहिए। ये भले ही दिखने में सामान्य टॉर्च जैसा लगेगा, लेकिन जैसे ही आप इसका बटन प्रेस करेंगी ये हमलावर को जोर का झटका यानी हाई वोल्टेज करेंट देगा। इसमें करंट निकलता है और अगर आप पर कोई व्यक्ति अटैक करता है, तो आप इस गैजेट के जरिए अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। 
 
5. सेफ्टी पिन
महिलाओं की हैंड बैग में सेफ्टी पिन जैसी चीज हमेशा होता ही है। अगर आप बैग में सेफ्टी पिन नहीं रखती हैं, तो इसे जरूर कैरी करना सीख लीजिए। क्योंकि ये रोजाना की जरूरत के काम आने के साथ ही साथ सेफ्टी के लिए भी अच्छी मानी जाती है। यदि कोई आपको फिजिकली परेशान कर रहा है, तो उसे धीरे से सेफ्टी पिन चुभा दीजिए, जब तक सामने वाला व्यक्ति उसके दर्द से उभरेगा, तब तक आप उस जगह से भाग चुकी होंगी। 
ALSO READ: कितनी सेफ़ हैं इंदौर शहर की महिलाएँ!
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Parenting Tips: जानिए कैसे छोटे बच्चों को डालें डिसिप्लिन की आदत, बिना डांटे भी सिखा सकते हैं ये अच्छी हेबिट