सम्बंधित जानकारी
- सुहागन होते हुए भी ये 5 काम नहीं किए, तो अधूरा ही रहेगा आपका करवा चौथ
- पति के इन 4 'पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स' को आप भी बेझिझक इस्तेमाल कर सकती हैं
- नॉन स्टिक बर्तनों को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 4 टिप्स
- स्क्रैच पड़ने पर नया चश्मा खरीदने की जरूरत नहीं, इन टिप्स से हटाएं चश्मे के निशान
- स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के 6 आसान तरीके
प्लास्टिक के बर्तनों में लगे दाग-धब्बों से परेशान हैं? तो आजमाएं ये कारगर उपाय
इन दिनों लोगों को प्लास्टिक के बर्तन काफी आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक प्लास्टिक के टिफिन, बॉटल जैसे कई बर्तन इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा अमूमन सभी के घरों में नाश्ते का सूखा सामान भरने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे व बर्तन होते ही है। कई बार इन प्लास्टिक के बर्तनों में खाने की महक आने लगती है जो धोने पर भी नहीं जाती तो कई बार ये पीले पड़ जाते है और इनमे दाग भी लग जाते हैं।
यदि आप भी प्लास्टिक के बर्तनों से आने वाली खाने की महक और इनमें लगे दाग-धब्बों से परेशान है। तो आइए, जानते हैं इन्हें छुड़ाने के कारगर घरेलू टिप्स -
1. बेकिंग सोडा :
आप एक बाल्टी गर्म पानी में तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब अपने प्लास्टिक के बर्तनों को इसमें पूरी तरह डुबो कर कुछ देर रख दे। आधे घंटे बाद इन बर्तनों को स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें।
2. सिरका :
आप पानी में सिरके को मिलाएं, अब इसे दाग-धब्बों वाले बर्तन पर डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद स्क्रब से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से आपके बर्तन से बदबू भी चली जाएगी और साथ ही वे चमकने भी लगेगे।
3. लिक्विड क्लोरीन ब्लीच
ब्लीच से आप कपड़ों में लगे दाग के अलावा प्लास्टिक के बर्तनों में लगे दाग भी निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको बस लिक्विड क्लोरीन ब्लीच का इस्तेमाल करना होगा।
4. कॉफी
आप कॉफी पाउडर को दाग-धब्बों वाले बर्तनों पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद बर्तन को रगड़ कर धो ले।
